Show your support

Tuesday, July 16, 2013

छंटनी हुई तो आंदोलन करेगी सीटू


कुल्लू — जिला कुल्लू के धुंधी में रोहतांग टनल वर्कर्ज यूनियन (सीटू) के दूसरे सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र की यूपीए व प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार नवउदारवादी नीतियों को लागू कर रही है तथा जिसके चलते बड़ी-बड़ी कंपनियों को मजदूरों को लूटने की छूट मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार श्रम कानूनों को कंपनियों व बड़े ठेकेदारों के हित में बदल रही है और जिसके कारण कंपनियों द्वारा श्रम कानूनों की सरेआम धच्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं, सीटू जिला अध्यक्ष भूप सिंह भंडारी ने कहा कि सरकारों की नवउदारवादी नीतियों के लागू करने से मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई सूचकांक के तहत मजदूरों का न्यूनतम वेतन 10,000 रुपए करने की लड़ाई सीटू लड़ रही है। उन्होंने टनल में कार्यरत कंपनियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मजदूरों की छंटनी की गई तो सीटू आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि सीटू लगातार श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने के लिए संघर्षरत है और टनल में कार्य में लगी कंपनियों को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%9b%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80/

No comments:

Post a Comment