कुल्लू —सोमवार को महाविद्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। इसकी अगवाई इकाई अध्यक्ष अनीश द्वारा की गई। धरने का मुख्य कारण चीनी सेना द्वारा भारत की सीमा पर लगातार की जा रही घुसपैठ थी। इकाई उपाध्यक्ष योगराज डोगरा ने कहा कि चीनी सेना लगातार भारत सीमा पर घुसपैठ कर रही है, जिसको अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कभी भी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ चीनी सेना लगातार घुसपैठ कर रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। राज कुमार सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार को इन चीनी सेना द्वारा की जा रही घुसपैठ के जवाब में कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि अगर चीनी सेना लगातार इसी तरह से घुसपैठ करती रही तो विद्यार्थी परिषद केंद्र सरकार के विरुद्ध कड़ा आंदोलन करेगी। इस धरने में इकाई अध्यक्ष अनीश, बुद्ध राम, पूर्ण चंद, चेतन, दर्शन, कमल कृष्ण, वॉबी, गुंजन पाल, रमेश, कुमार सोनी, जगदीश, दीपा, कनिका, सोनू बाला, चिंतामणि, गीताजंलि, शवनम, रामेश्वरी, नीलम सहित सुनीता ने भी इस दौरान अपनी उपस्थिति भरी।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-top-news/%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%89%e0%a4%97/
No comments:
Post a Comment