Show your support

Tuesday, July 2, 2013

किसान सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला — हिमाचल किसान सभा ने आढ़ती एसोसिएशन के उस फैसले का कड़ा विरोध किया है, जिसमें आढ़तियों ने छोटे आकार के सेब को कम कीमत पर लेने का फैसला लिया है। किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह तंवर और राज्य सचिव डा. ओंकार शाद ने कहा कि आढ़तियों का यह फैसला अन्यायपूर्ण है। गौर रहे कि प्रदेश की आर्थिकी में सेब का योगदान करीब 30 हजार करोड़ रुपए का है। प्रदेश के नौ जिलों में सेब पैदा हो रहा है। इस बार पिछले दो सालों की तुलना में अच्छी फसल देखकर आढ़तियों ने यह फैसला जान बूझकर लिया है। डा. तंवर ने कहा कि सेब वजन के हिसाब से बिकता है और सेपरेटर बॉक्स का वजन दूसरी सेब की पेटियों के मुकाबले ज्यादा होता है। ऐसे में पितू सेब को कम दाम पर खरीदना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने आढ़ती एसोसिएशन को प्रदेश की मंडियों में हो रही लूट-खसोट बंद करने की चेतावनी दी है और कहा कि यदि आढ़ती इस निर्णय को वापस नहीं लेते तो किसान सभा प्रदेशभर में आंदोलन शुरू करेगी।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a/

No comments:

Post a Comment