धर्मशाला — बरसात के पहले माह ही मेघ आफत बन कर बरस रहे हैं। ऐसे में जिला के दर्जनों सड़क मार्गों को अब भू-स्खलन का खतरा सताने लगा है। शनिवार को हुई भारी बारिस से शिक्षा बोर्ड के समीप जवाहर नगर में दोबारा ल्हासा गिरने से आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग के समीप आरसीसी दिवार दरकने से कामकाजी महिला छात्रावास के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। शनिवार को धर्मशाला में 154.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। फिलहाल मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम के सुहावने बने रहने के संकेत दिए हैं।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9/
No comments:
Post a Comment