शिमला — मार्केट में प्याज के दाम में एकाएक वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद प्याज ने बिना कटे ही लोगों को रुलाना शुरू कर दिया है। 20 रुपए का सवा किलो बिकने वाला प्याज मार्केट में 35 रुपए किलो बिक रहा है। प्याज की कीमतों में अभी और उछाल आने की बात कही जा रही है। प्याज की कीमतों में हुई एकाएक वृद्धि का कारण इसकी कम सप्लाई को ठहराया जा रहा है। पीछे से ही प्याज के कम आने से यह थोक में 30 रुपए तथा रिटेल में 35 रुपए किलो बेचा जा रहा है, जिसने लोगों के बीच अपनी डिमांड को कम कर दिया है। प्याज की कीमतें बढ़ने के बाद लोग कंजूसी से इसका इस्तेमाल करने लग पड़े है। यहां तक की स्लाद से भी प्याज गायब होने लग पड़ा है। भविष्य में प्याज के दाम और बढ़ने की बात को सोच कर कई लोगों ने तो इसको स्टोर करना भी शुरू कर दिया है, ताकि दाम बढ़ने पर वह इसकी और अधिक दामों पर बिक्री कर सके। प्याज के साथ-साथ दूसरी अन्य सब्जियों में भी आग लग चुकी है। मार्केट में कोई भी सब्जी 30 रुपए से कम नहीं है। भिंडी 30, करेला 30, बैंगन 30, शिमला मिर्च 30, पांच से आठ रुपए किलो बिकने वाला घीया भी 20, रुपए पहुंच गया है। खीरा 15, आलू 12-19 रुपए किलो बिक रहा है। टमाटर का रंग भी कीमत बढ़ने से और सुर्ख लाल हो गया है। यह 40 रुपए किलो बिक रहा है। मटर की तो बात छोड़ें 60 से 80 रुपए किलो के साथ यह सबसे आगे चला हुआ है। मैदानी क्षेत्रों से सब्जी का आना बंद हो गया है। लोकल सब्जियों की नीचे डिमांड बढ़ गई है और यहां पर सब्जियों की आमद उतनी हो नहीं रही, जिस वजह से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/35-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%9c/
No comments:
Post a Comment