Show your support

Sunday, July 21, 2013

मनरेगा पर खर्च होंगे 114 करोड़


धर्मशाला — कांगड़ा जिला में मनरेगा कार्यक्रम के तहत लोगों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त 9048 विकास कार्य भी कार्यान्वित किए जा रहे हैं। इनमें से 1204 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 7844 कार्य प्रगति पर हैं। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त रोहन ठाकुर ने बताया कि मनरेगा के तहत विकास खंड बैजनाथ में 466, भवारना में 344, देहरा गोपीपुर 633, धर्मशाला में 497, फतेहपुर में 340, इंदौरा में 359, कांगड़ा में 802, लंबागांव में 372, नगरोटा बगवां 1205, नगरोटा सूरियां 715 कार्य चल हैं। इस फेहरिस्त में नूरपुर 812, पंचरुखी 500, परागपुर 710, रैत 762 और सुलाह ब्लॉक में 531 विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में वित वर्ष के दौरान मनरेगा कार्यक्रम के तहत 114 करोड़ रुपए व्यय करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 40 करोड़ रुपए की राशि सरकार से प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत जिला में 230374 जॉब कार्ड जारी किए गए हैं। अब तक 73222 जॉब कार्डधारकों को उनकी मांग के अनुरूप संबंधित पंचायत में रोजगार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी मनरेगा में दर्ज हो रही है तथा वित्त वर्ष में अब तक अर्जित साढ़े नौ लाख कार्य दिवस में से सात लाख कार्य दिवस में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि जिला में कार्यरत सभी विकास खंड अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि मनरेगा कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया जाए।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-114-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1/

No comments:

Post a Comment