रिकांगपिओ — रिकांगपिओ-पवारी संपर्क सड़क पिछले कई दिनों से वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बीते कई दिनों से पवारी कैंचियों के धंसने से लोड गाडि़यों की आवाजाही तो दूर खाली वाहन को सुगमता से दरारों वाली सड़क को पार करना मुश्किल हो रहा है। बताया जाता है कि लोक निर्माण विभाग कल्पा मंडल इस संपर्क सड़क को दुरुस्त करने के कार्य तो प्रतिदिन जारी रखे हुए हैं, लेकिन प्रति दिन सड़क मार्ग करीब आधा फुट धंसने से समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। पवारी कैंचियों में सड़क मार्ग के धंसने से इस स्थान पर प्रतिदिन वाहनों की बारी कतार देखी जा रही है, नतीजन राहगीरों को इस स्थान पर कई घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को इसी स्थान पर (एचपी 63-2922) आइशर ट्रक चढ़ाई में न चढ़ पाने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसी तरह एक अन्य लोड ट्रक के भी चढ़ाई में नहीं चढ़ पाने के कारण इस स्थान पर करीब तीन घंटों तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस स्थान पर भूमि के धंसने से पेश आ रही इस समस्या को देखते हुए जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने की आवाज जोरों से उठने लगी है, अन्यथा आगामी सेब सीजन के दौरान बागबानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kinnaur-news/%e0%a4%aa%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ab/
No comments:
Post a Comment