शिमला — प्रदेश परिवहन मजदूर संघ की प्रादेशिक बैठक 30 जुलाई को शिमला में आयोजित होगी। बैठक में प्रत्येक क्षेत्र से पांच-पांच कार्यकर्ताओं को उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।बैठक में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष देवराज शर्मा व महामंत्री शिव सिंह सांख्यान विशेष रूप से उपस्थित होंगे। बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुभाष वर्मा ने कहा कि 23 जून को गांधीनगर में अखिल भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का अधिवेशन हुआ था, जिसमें प्रदेश के 30 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। इसमें महेश शर्मा को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सचिव के पद पर चयन किया गया है। जसमेर राणा, सुभाष वर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है, जिस पर सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/30-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b9/
No comments:
Post a Comment