कुल्लू — पिरड़ी के पिरडू थान देवता मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण माह के शुभ अवसर पर पिरड़ी शाहनू मेला बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर के कारदार विनोद कुमार शर्मा व पुजारी पुष्पकांत शर्मा ने बताया कि आदरणीय देवता पिरडू थान के देव नृत्य से इस मेले का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि ढ़ालपुर के गोहरी देवता भी इस पावन अवसर पर अपनी अहम भागीदारी दर्शाएंगे। कारदार विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर देव मिलन श्रद्धालुओं के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले व त्योहार हमारी विशुद्ध संस्कृति के प्रोधा हैं तथा आने वाली पीढि़यों के लिए इन्हें संजोकर रखना हम सभी का अहम कर्त्तव्य है व लक्ष्य है व मेलों तथा त्योहारों से आपसी मेल-मिलाप बढ़ता है, जिससे भाईचारे को बल मिलता है। पुजारी पुष्पकांत शर्मा ने कहा कि आदरणीय पिरड़ी थान देवता में क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है व दूर-दूर से श्रद्धालु यहां मौजूद ऐतिहासिक स्वयं-भू शिवलिंग के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे व शुद्ध मन से मांगी गई हर दुआ का फल भोलेनाथ प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि मेले का विधिवत समापन 17 जुलाई को देव नृत्य से होगा।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87/
No comments:
Post a Comment