Monday, July 1, 2013

भरमौर के 133 बूथों पर कांग्रेस का परचम


भरमौर — मंडी उपचुनाव में जनजातीय हलके भरमौर-पांगी में भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर मात्र चार मतदान केंद्रों पर ही बढ़त हासिल कर पाए हैं। क्षेत्र के अन्य सभी 133 मतदान केंद्रों पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह लीड लेने में कामयाब रही हैं। बता दें कि भरमौर-पांगी के 137 मतदान केंद्रों पर 23 जून को 37187 मतदाताओं ने वोट डाले, जिसमें से प्रतिभा सिंह को 26126 और जयराम ठाकुर को 10099 मत मिले, जबकि प्रिज्म पार्टी के लवण ठाकुर को 438 और निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष मोहन स्नेही को 430 मत मिले। आंकड़ों के मुताबिक पांगी में 12469 में से 9070 मत पडे़, जिनमें प्रतिभा सिंह को 6424 और जयराम को 2464 वोट मिले। इस तरह यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी को 3960 मतों की बढ़त मिली। इसी तरह भरमौर में 15241 मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिनमें 10571 कांग्रेस और 4788 मत भाजपा को मिले। भरमौर क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों सुप्पा-फारका, भटाडा, घडोह और ग्रोंडा में ही भाजपा प्रत्याशी को लीड मिली है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-133-%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%a5%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment