शिमला — हिमाचल प्रदेश विवि में दाखिले के लिए काउंसिलिंग सोमवार से शुरू हो रही है। ग्रेजुएशन के कई संकायों का रिजल्ट न आने से छात्र खासे परेशान हैं। सोमवार को एमसीए, एमएसडब्ल्यू व एमटीए में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग है। रिजल्ट न आने से परेशान छात्रों को मजबूरी में 300 रुपए देकर कान्फिडेंशियल रिजल्ट लेना पड़ रहा है। दो जुलाई को एमबीए, फिजिक्स, मैथ, तीन जुलाई को एमएमसी व चार को लॉ के लिए काउंसिलिंग होनी है। एमबीए, लॉ, एमसीए व एमटीए में दाखिले के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है। बीए वाले छात्र भी इनमें एडमिशन ले सकते हैं। एचपीयू में सबसे अधिक एडमिशन लॉ विभाग में होती है। बीए फाइनल का ही रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं हो पाया है। विवि प्रशासन हर बार 45 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित करने का दावा करता है। यह दावा हर बार ही झूठा साबित होता है। यूजी की परीक्षाएं हुए तीन महीने पूरे होने को हैं। बावजूद इसके विवि प्रशासन अभी तक बीएससी, बीकॉम फाइनल के अलावा तीन विषयों के ऑनर का रिजल्ट ही घोषित कर पाया है। बीए, बीए फाइनआर्ट्स के अलावा बीसीए, बीबीए, बीटैक का रिजल्ट ही घोषित नहीं हो पाया है। प्रथम व द्वितीय वर्ष के सारे रिजल्ट अभी अधर में है। विवि से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अंतिम संकाय का रिजल्ट तो इसी हफ्ते घोषित हो जाएगा, लेकिन द्वितीय व प्रथम वर्ष के रिजल्ट के लिए छात्रों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। एसएफआई के राज्याध्यक्ष खुशी वर्मा, कैंपस अध्यक्ष पुनीत धांटा, सचिव जीता नेगी, निवर्तमान एससीए सचिव विक्रम कैथ ने कहा कि प्रशासन की गलतियों का खामियाजा हर बार छात्रों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सोमवार को एसएफआई सीओई से मिलेगी व उन्हें ज्ञापन सौंपेगी। एसएफआई ने मांग की है कि जिन छात्रों की काउंसिलिंग है, उन्हें निःशुल्क कान्फिडेंशियल रिजल्ट मिले। कालेजों में छात्रों ने रोलऑन बेसिस पर ही एडमिशन ली है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%aa/
No comments:
Post a Comment