Show your support

Saturday, June 29, 2013

पहले किडनैप, फिर बलात्कार


चंबा — चंबा-तीसा मार्ग पर गत शनिवार इंडनाला के समीप हुई कार दुर्घटना के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को दुर्घटना में मारी गई युवती की माता ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर चालक पर अपहरण, बलात्कार व हत्या जैसे संगीन आरोप जड़ते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। प्राहनवीं पंचायत के मोहडी गांव की संगीता पत्नी नरेश कुमार ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि उसकी बेटी कविता चंबा में कम्प्यूटर की ट्रेनिंग हासिल कर रही थी और रोजाना घर से अप-डाउन करती थी। गत 22जून को भी वह घर वापसी हेतु बालू में बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां बशीर पुत्र शुक्रदीन वासी गांव छतेरी कार लेकर वहां आ धमका और जोर-जबरदस्ती उसकी बेटी को कार में बिठा लिया। रास्ते में लड़की को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ आरंभ कर दी। हालांकि इस दौरान लड़की बशीर की हरकत का विरोध करते हुए मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन शीशे बंद होने के कारण कोई सुनवाई नहीं हो पाई। संगीता का कहना है कि इसी दौरान बशीर ने उसकी लड़की के साथ बलात्कार भी किया और इडनाला के समीप खुद से खिड़की खोलकर सडक पर उतर गया और कार को लड़की सहित ढांक से नीचे गिराकर इसे हादसे का रूप दे दिया। संगीता ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि जल्द बशीर को गिरफतार कर रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की जाए। उधर, उपायुक्त ने संगीता को आश्वस्त किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। उन्होंने ज्ञापन को आगामी कार्रवाई हेतु पुलिस के पास भेज दिया है। दोपहर बाद संगीता ने इस मामले में न्याय मांगने हेतु सदर पुलिस थाना में भी दस्तक दी है। संगीता सदर पुलिस थाना में मामले की जानकारी दे रही थी।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%a8%e0%a5%88%e0%a4%aa-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0/

No comments:

Post a Comment