सिहुंता — भटियात में वर्ष 2007 में दो स्कूलों को अपग्रेड करना एक सियासी खेल था, जिसका कांग्रेस सरकार ने उस समय भटियात चुनाव क्षेत्र में भरपूर राजनीतिक लाभ उठाया। यह बात पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंबा कैप्टन भूपेंद्र सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में कांग्रेस सरकार ने भटियात के दो स्कूलों मोरठु व जोलना को स्तरोन्नत करने की घोषणा बिना सुविधाएं, जिनमें अतिरिक्त स्टाफ व वजट का प्रावधान किए बिना ही कर दी, क्योंकि आगामी वर्ष 2008 चुनावी वर्ष था अतः लोगों का समर्थन जुटाने के लिए राजनीतिक लाभ लेने के लिए घोषणाएं करके लोगों को भ्रमित करके भटियात की सीट पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि ये घोषणाएं मात्र चुनावी स्टंट रहीं, क्योंकि हकीकत में इन स्कूलों को वर्ष 2013 में ही स्तरोन्नत किया गया है। श्री चौहान ने मिडल स्कूल जोलना को हाई स्कूल तथा मोरठु हाई स्कूल को जमा दो स्तरोन्नत करने पर खुशी जाहिर की तथा कहा कि इन स्कूलों के अपग्रेड होने से बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेसी नेताओं की यह बयानबाजी कि वर्ष 2007 में कांग्रेस कार्यकाल में इन स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया, लेकिन वर्ष 2008 में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने स्तरोन्नत स्कूलों के आदेशों को रद्द कर दिया था। सरासर गलत तथ्यविहिन व राजनीति से प्रेषित हैं, क्योंकि वास्तव में इन स्कूलों को चुनावी वर्ष में अपग्रेड करने की घोषणा मात्र वोट लेने तक ही सीमित थी तथा यह एक चुनावी स्टंट था।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%98/
No comments:
Post a Comment