Saturday, June 29, 2013

तीन सेक्टर में बांटा डलहौजी


डलहौजी — शुक्रवार को उपमंडलाधिरी (ना.) सलूणी, डलहौजी के डलहौजी स्थित कार्यालय में उपमंडलाधिकारी संजय धीमान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मानसून की भारी वर्षा से संभावित प्राकृतिक आपदाओं जैसे भू-स्खलन बाढ़ इत्यादि से निपटने के लिए उपमंडल को तीन सेक्टरों में बांटा गया। प्रत्येक सेक्टर का कार्यभार एक नोडल अधिकारी संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार को दिया गया। डलहौजी सेक्टर के नोडल अधिकारी डा. सुरेंद्र ठाकुर तहसीलदार डलहौजी मोबाइल नंबर 9418107999, सलूणी सेक्टर के नोडल अधिकारी दिलो राम नायब तहसीलदार सलूणी मोबाइल नंबर 9816662135 व भलेई सेक्टर के नोडल अधिकारी मनफूल सिंह नायब तहसीलदार भलेई मोबाइल नंबर 9459201151 होंगे। उपमंडलाधिकारी कार्यालय डलहौजी में मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके फोन 01896233122 तथा 01899240516 होंगे। सलूणी स्थित कंट्रोल रूप का नंबर 01896233122 तथा 1896233232 होंगे, जबकि भलेई स्थित कंट्रोल रूम का नंबर 9418447747 होगा। संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने को विस्तृत रणनीति तैयार करने के लिए डलहौजी सेक्टर के विभिन्न विभागों के मुखियाओं की बैठक उपमंडलाधिकारी (ना.) सलूणी डलहौजी के डलहौजी स्थित कार्यालय में दिनांक दो जुलाई को 11 बजे सुबह बुलाई गई है, ताकि संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके और जानमाल की कम से कम क्षति हो।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%b2%e0%a4%b9%e0%a5%8c/

No comments:

Post a Comment