हमीरपुर — महाविद्यालय हमीरपुर में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने रूसा का कड़ा विरोध किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने जहां प्रदेश व केंद्र सरकार की इस नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं इस आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया तथा मांग उठाई कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक रूसा की नीतियों को हटाया नहीं जाता। कैंपस सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि रूसा पद्धति से हमीरपुर के ही सैकड़ों विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह रहे हैं।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95/
No comments:
Post a Comment