Show your support

Friday, June 21, 2013

भाजपा ने कर्जदार बनाया हिमाचल


मणिकर्ण — प्रदेश में जब भाजपा सरकार सत्तारूढ़ थी, उस समय भाजपा के विधायकों व मंत्रियों ने प्रदेश को लूटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, जिसके कारण आज हिमाचल में केवल परिवहन विभाग 385 करोड़ रुपए के घाटे में चल रहा है। प्रदेश पर आज करोड़ों रुपए का कर्ज है। बरशैणी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन मंत्री ने भाजपा को ललकारते हुए कहा कि आज प्रो. धूमल यह कह रहे हैं कि डिपुओं में राशन नहीं है। लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। प्रो. धूमल किसी एक डिपो का नाम बताएं और बदले में इनाम भी पाएं। आज प्रदेश में कांग्रेस लोगों को अच्छा राशन मुहैया करवा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे 23 जून को कांग्रेस के पक्ष में वोट कर विकास के भागीदार बनें। इससे पहले कांग्रेस नेता अरुण शर्मा ने भी लोगों को चार माह में कांग्रेस द्वारा किए गए विकास को भी गिनवाया। मणिकर्ण क्षेत्र में हजारों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन सरकार की इस धार्मिक पर्यटन नगरी की सड़कों की तरफ भी ध्यान नहीं दिया। श्री ठाकुर ने दावा किया कि प्रतिभा सिंह एक लाख मतों से जीतेंगी।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment