पांवटा साहिब — एसडीएम कार्यालय में गुरुवार को दून मिनरल्स प्रोडेक्ट्स एसोसिएशन व आंजभौज ट्रक आपरेटर यूनियन राजपुर की माल भाड़े में बढ़ोतरी को लेकर एसडीएम पांवटा साहिब की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माल ढुलाई हेतु भाड़े में छह फीसदी की बढ़ोतरी की गई। यह जानकारी एसडीएम पांवटा साहिब श्रवण मांटा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में यह निर्णय भी हुआ है कि विगत समय की भांति आगे भी उद्योग व ट्रक आपरेटर 45-55 की रेशो में ही माल ढुलाई करेंगे। साथ ही माल ढुलाई के दौरान किसी भी तरह की ओवरलोडिंग नहीं की जाएगी तथा कांटे किए बिना कोई भी गाड़ी नहीं जाएगी। इसके लिए कांटे की पर्ची लाजिमी की गई है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बैठक में यह निर्णय भी हुआ कि आंजभौज ट्रक आपरेटर यूनियन माल ढुलाई के मामले में बेवजह दखलअंदाजी भी नहीं करेंगें, ताकि उद्योगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में आंजभौज ट्रक आपरेटर यूनियन के प्रधान नेत्र सिंह चौहान, नरेश तोमर, देशराज, संजय कुमार के अतिरिक्त वीनस कैल्कम प्राइवेट लिमिटेड, मै. अमर मिनरल्स, मै. निर्मल मिनरल व केमिकल्स, मै. त्रिपती मिनरल केमिकल्स तथा मै. आशीर्वाद मिनरल व केमिकल्स के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a2%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%a4/
No comments:
Post a Comment