Show your support

Tuesday, June 25, 2013

ऊना बस अड्डे पर छात्र गुत्थमगुत्था


ऊना — जिला मुख्यालय के बस स्टैंड के समीप कुछ स्कूली छात्रों में आपसी मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट की इस घटना में कुछ छात्रों को चोटे भी पहुंची। स्थानीय लोगों व दुकानदारों के हस्तक्षेप से मामले को शांत किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को स्थानीय एक निजी स्कूल के छात्र किसी बात को लेकर आपस में उलझ पड़े जो कि कुछ ही समय में मारपीट में तबदील हो गई। झगड़े का मुख्य कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों व दुकानदारों के हस्तक्षेप से मामले को शांत किया गया। पुलिस अधीक्षक केसी शर्मा का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। बस अड्डे पर पुलिस की गश्त बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%8a%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a4%e0%a5%8d/

No comments:

Post a Comment