Show your support

Tuesday, June 25, 2013

16 हजार नकद संग गहने भी साफ


ऊना — जिला मुख्यालय पर एक बस में सफर कर रही महिला के पर्स से एक चोर गिरोह ने 16 हजार की नकदी व 20 हजार के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय पर एक चोर गिरोह, जिसमें प्रवासी महिला के गिरोह में नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं, बसों में चढ़कर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पीडि़ता रजनी अरोड़ा निवासी नंगल ने सिटी चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। डीएसपी हैडक्वार्टर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाओं की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। उन्होंने महिलाओं को ऐसे गिरोह के सदस्यों से सावधान रहने का आह्वान किया है। पीडि़त महिला मुख्यालय पर स्थित एक सरकारी स्कूल में बतौर अध्यापिका कार्यरत है और सोमवार सुबह एचआरटीसी की बस से ऊना आ रही थीं। ऊना के बस अड्डे पर बस में भीड़ होने की वजह से तीन महिलाएं अपने बच्चों के साथ उतरीं और रजनी के पर्स से नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ करके रफूचक्कर हो गईं। पीडि़त महिला रजनी ने बताया कि वह ऊना के सरकारी स्कूल में बतौर अध्यापिका कार्यरत हैं और सोमवार सुवह एचआरटीसी बस से ऊना आई थी। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब 16 हजार रुपए की नकदी और 20 हजार रुपए के आभूषण और जरूरी दस्तावेज थे। गौर रहे कि जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में महिलाएं लूटमार की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह मैहतपुर कस्बे के बस अड्डे पर देहलां की गुरदीप कौर से पर्स छीनकर भागी प्रवासी लड़की को तीन महिला साथियों को लोगों ने रंगे हाथों काबू किया था। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय पर सुबह व शाम को बाजार में भीड़ रहती है और इसी भीड़ का फायदा उठाकर आपराधिक किस्म के लोग वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। बुद्धिजीवी वर्ग ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को काबू में किए जाने की मांग प्रशासन से की है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/16-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ab/

No comments:

Post a Comment