Show your support

Tuesday, June 25, 2013

बरसात में भी नहीं बुझी प्यास


बंगाणा — उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत टीहरा के गांव टांडा सन्हाल के करीब एक दर्जन परिवार पिछले कई माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, जिसके चलते गांव टांडा सन्हालवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता से मिला और पेयजल समस्या बारे उनको अपनी व्यथा सुनाई। पेयजल संकट से जूझ रहे वार्ड पंच दर्शन सिंह, दिनेश कुमार, दास राम, कश्मीरी लाल, राकेश कुमार, किशन चंद, ब्यासा देवी, सवित्रि, देवराज, स्वर्ण, गुलजारी, दयाराम, निर्मला देवी, हरिराम, रघुवीर सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि उनके नल में पिछले कई दिनों से विभागीय सप्लाई की एक बूंद तक नहीं टपकी है, जिस कारण लोग मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल समस्या बारे विभाग को कई बार शिकायत दर्ज करवाई गई, परंतु आज तक इस समस्या का समाधान करने में विभाग नाकाम रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर विभाग द्वारा पेयजल संकट का शीघ्र हल न किया गया तो क्षेत्र के ग्रामीण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेंगे। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता जुगल किशोर ने बताया कि क्षेत्र के गांव टांडा सन्हाल में कुछ एक परिवारों की पेयजल समस्या आई है, जिसे विभाग द्वारा शीघ्र ही ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है, जिसके तहत विभाग द्वारा गांव-गांव तक स्वच्छ आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9d%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af/

No comments:

Post a Comment