Saturday, June 29, 2013

पंजाब रोडवेज में तस्करी


ऊना — चिंतपूर्णी पुलिस ने शिव मंदिर भरवाई के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस में से 2.700 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस ने बस चालक सुखप्रीत उर्फ सुखा पुत्र सागर सिंह निवासी ढोलन जिला लुधियाणा को हिरासत में लिया है। एसपी ऊना खुशाल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब सवा दस बजे चिंतपूर्णी पुलिस थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब रोडवेज की बस (पीबी 10डीएम-7804) को शिव मंदिर भरवाईं के समीप जांच के लिए रोका। बस की तलाशी लेने पर 2.700 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने बस चालक सुखप्रीत उर्फ सुखा को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध मादक द्रव्य पदार्थ एवं औषधि अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी खुशाल शर्मा ने कहा कि चिंतपूर्णी पुलिस ने पंजाब रोडवेज के बस ड्राइवर से चूरा पोस्त बरामद किया है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80/

No comments:

Post a Comment