Saturday, June 29, 2013

आज भी मिलेगी एडमिशन

शिमला — शिक्षा विभाग ने कालेज में खाली सीटें भरने के लिए दाखिले की तिथि बढ़ा दी है। इसके बाद इच्छुक छात्र-छात्राएं 29 जून तक कालेज में प्रवेश ले पाएंगे। इससे उन छात्रों ने राहत की सांस ली है, जो किन्हीं कारणों से अब तक प्रवेश नहीं ले पाए थे। ऐसे सभी छात्रों को निर्धारित समय अवधि में दाखिला लेना होगा, क्योंकि जुलाई माह में प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी प्रवेश पर रोक लगा रखी है। सूचना के अनुसार प्रदेश के कालेजों में अभी भी बहुत से छात्र प्रवेश के लिए पहुंच रहे हैं। इसी तरह कुछ छात्रों को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान लागू होने से प्रवेश में दिक्ततें आ रही हैं। इससे कुछ छात्रों को उनके ऐच्छिक विषय में प्रवेश नहीं मिल पाया है। यह देखते हुए शिक्षा विभाग ने दाखिले की तिथि फिर बढ़ा दी है। पूर्व में विभाग ने 20 जून तक प्रवेश देने का निर्णय लिया था। इसके बाद विभाग प्रवेश की तिथ 25 जून की थी, लेकिन अभी भी कुछ छात्र प्रवेश नहीं ले पाए हैं। शिक्षा विभाग ने 29 जून तक बिना विलंब शुल्क के प्रवेश देने का निर्णय लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने बताया कि इस संदर्भ में सभी कालेज प्रचार्यों को निर्देश दे दिए हैं कि निर्धारित समय अवधि में खाली सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाए।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment