Show your support

Saturday, June 29, 2013

बी-फार्मेसी के लिए काउंसिलिंग पहली से


हमीरपुर —प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुल सचिव मनोज कुमार ने बताया कि खेल कोटा से संबंधित जिन अभ्यार्थियों ने बी-फार्मेसी के लिए आवेदन किया है, उनकी काउंसिलिंग पहली जुलाई से आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को खेल के प्रमाण-पत्र की जांच नहीं करवा पाए हैं, उनकी जांच दो जुलाई को होगी। उन्होंने खेल कोटे से संबंधित समस्त अभ्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अपने समस्त खेल प्रमाण-पत्रों सहित काउंसिलिंग में भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग सारिणी तकनीकी विश्वविद्यालय की साइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एबीए, एमसीए, में प्रवेश पाने के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। अब छह जुलाई तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment