Show your support

Saturday, June 29, 2013

मालरोड पर बढ़ी सैलानियों की चहल-पहल

मनाली — पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड में रुचि सोया कंपनी ने अपना स्टाल लगाया है। स्टाल में दोपहर बाद देशी-विदेशी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। सैलानी व स्थानीय लोग सोयाबीन से बने व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। कंपनी ने मालरोड मनाली में स्टाल लगाने के लिए नगर परिषद मनाली से एक सप्ताह की अनुमति ली है। शाम ढलते ही सैलानियों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है जो देर शाम तक जारी रहती है। रुचि सोया कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सोयाबीन के व्यंजन एक तो सेहत के लिए फायदेमंद है, वहीं दूसरी ओर सस्ते हैं। उनका कहना है कि सोया को सेहतमंद एवं स्वादिष्ट तरीके से विभिन्न डिश में पेश किया जा रहा है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/

No comments:

Post a Comment