Show your support

Saturday, June 29, 2013

पहली को पार्टी मुख्यालय में जमा होगी मदद

हमीरपुर — उतराखंड में हुई त्रासदी को लेकर भाजपा ने प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पूरे हिमाचल में राहत राशि एकत्रित करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री ने भी इस सहायता राशि में योगदान दिया। भाजपा जिला महामंत्री विजय पाल सोहारू ने बताया कि समूचे प्रदेश में भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर राहत राशि एकत्रित करने का अभियान शुरू कर दिया है। सभी मंडलों द्वारा एकत्रित की गई राशि को पहली जुलाई को शिमला पार्टी मुख्यालय में जमा करवाया जाएगा और दो जुलाई को इस राहत राशि को उतराखंड में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए भेज दिया जाएगा।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae/

No comments:

Post a Comment