संतोषगढ़ — नगर के एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रहे गोविंद गर्ग ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर द्वारा ली गई वेटरनरी (पशु चिकित्सक) की प्रवेश परीक्षा में 135 अंक लेकर सातवां रैंक प्राप्त किया है। गोविंद गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा, माता-पिता राजेश गर्ग व सुनीता कुमारी, अपने चाचा शरतचंद्र के साथ-साथ भगवान को दिया है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a5%87/
No comments:
Post a Comment