पांवाटा साहिब — समस्त पनियाली गांववासियों ने अपने गांव को आदर्श ग्राम बनाने हेतु संकल्प कलश द्वारा संकल्प लिया। पतंजलि युवा भारत संगठन के जिला सहप्रभारी राकेश कुमार एवं सभी ग्रामवासियों के सौजन्य से चल रही पिछले दो माह से नियमित योग कक्षाओं के दौरान संपूर्ण ग्रामवासियों ने 14 जून को योग भवन पनियाली में एक वर्ष का संकल्प लिया। इसमें गांव के बच्चों की चार गु्रप में प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रथम कृष्णा, द्वितीय राम और राधे व तृतीय हरिओम गु्रप रहा। इन नन्हें बच्चों की प्रतियोगिताएं माह में दो बार अलग-अलग क्रियाओं पर आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को ग्राम के मुख्यातिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87/
No comments:
Post a Comment