Show your support

Friday, June 21, 2013

मैरिट लिस्ट में 1298 को एडमिशन


नालागढ़ — पीजी कालेज नालागढ़ में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा दाखिले की पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली जारी हुई मैरिट लिस्ट 1298 विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश मिला है। मैरिट लिस्ट में आए विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी और 25 जून तक विद्यार्थियों को फीस जमा करवानी होगी। जो विद्यार्थी 25 जून तक फीस जमा नहीं करवा पाएंगे, उनका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। दो जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार रूसा के तहत कालेजों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किए थे और काउंसिलिंग के बाद कालेज प्रशासन द्वारा गुरुवार को पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। नालागढ़ कालेज प्रशासन द्वारा जारी पहली मैरिट लिस्ट में 1298 विद्यार्थियों को जगह मिली है। इनमें बीए प्रथम वर्ष में 210, बीकॉम प्रथम वर्ष में 164, बीएससी प्रथम वर्ष में 234 विद्यार्थियों ने मैरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। यहां बता दें कि रूसा के तहत पहली बार कालेजों में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के फार्म भरे गए और काउंसिलिंग की गई। काउंसिलिंग के बाद गुरुवार को पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी गई है, जबकि विलंब शुल्क के साथ प्रवेश 30 जून तक होगा और दो जुलाई से कालेजों में पढ़ाई का कार्य शुरू होगा। यहां वर्णनीय है कि नए प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के लिए रूसा के तहत सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। पीजी कालेज नालागढ़ की प्रिंसीपल द्वारिका ध्रवेला ने कहा कि गुरुवार को पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें 1298 विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश मिला है। उन्होंने कहा कि 30 जून को दूसरी व अंतिम लिस्ट जारी होगी और दो जुलाई से कालेज में अध्ययन कार्य शुरू होगा।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-1298-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment