Show your support

Saturday, June 22, 2013

ब्लॉक आफिस को अनुदान राशि जारी


शाहपुर — सर्वशिक्षा अभियान के तहत खंड स्रोत समन्वयक कार्यालयों को इस वित्तीय वर्ष की अनुदान राशि जो कि जारी नहीं की गई थी ‘दिव्य हिमाचल’ में खबर छपने के बाद जारी कर दी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष सर्र्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूल, केंद्र तथा खंड स्तर की गत वर्षों की बकाया राशि ब्याज सहित जिला परियोजना अधिकारी द्वारा वापस ले ली गई थी, जिससे सर्वशिक्षा अभियान के खाते शून्य हो गए थे, जिससे सर्वशिक्षा के अभियान की गतिविधियों में विराम आ गया था। इस मुद्दे को ‘दिव्य हिमाचल’ ने 18 जून को प्रमुखता से उठाया व 20 जून को उक्त विभाग द्वारा फिलहाल खंड स्तरीय कार्यालयों के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि 19 हजार 736 रुपए प्रति वीआरसी जारी कर दी है। राशि जारी होने से खंड

स्रोत समन्वयक कार्यालय में बिजली, इंटरनेट, दूरभाष आदि के बिलों का भुगतान व बकाया बिलों की अदायगी भी हो पाएगी। खंड स्रोत समन्वयक रजनीश चौधरी व सुनील धीमान ने खंड स्तर की अनुदान राशि प्राप्त होने की पुष्टि की है तथा उन्होंने बताया कि केंद्र तथा पाठशाला स्तर की सर्वशिक्षा अभियान की अनुदान राशि जिला परियोजना अधिकारी द्वारा जारी की जाएगी। त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-बैंकिंग पाठशालाओं के खाते में डाल दी जाएगी।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%86%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment