Show your support

Saturday, June 22, 2013

धर्मशाला कालेज में 1360 को एंट्री


धर्मशाला — प्रदेश में पहली बार शुरू किए गए रूसा प्रणाली के तहत छात्रों को दाखिला मिलने न मिलने पर बरकरार संशय आखिर शुक्रवार को समाप्त हो गया है। इस दौरान 2005 छात्रों में से 1360 छात्रों को ही पीजी कालेज में एंट्री मिल पाई है। इनमें बीएससी में 990 आवेदनों में से 660 को दाखिला मिला है, जबकि 330 को घर पर ही बैठना पड़ा हैं, वहीं बीकॉम में 435 आवेदनों में से 120 को ही सीट मिली है, जबकि 315 को एडमिशन नहीं मिल पाई है। इसके दूसरी ओर आर्ट्स विषय में लगभग सभी छात्रों को सीट मिल गई है। सीट से वंचित रह गए छात्रों को विषय में फेरबदल करने पर आसानी से सीट मिल सकेगी। शुक्रवार को पीजी कालेज का बेहद रोमांचक नजारा देखने को मिला है। फर्स्ट ईयर में दाखिला लेने के हजारों चाहवान छात्र-छात्राएं कालेज में मैरिट लिस्ट का इंतजार करते हुए दिखे हैं। दो हजार छात्रों में कितनों को दाखिला मिलेगा व कितनों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा, इसका शुक्रवार फाइनल हो गया। गौर हो कि पीजी कालेज धर्मशाला में दो हजार पांच छात्रों ने एडमिशन के लिए आवेदन किए थे। इनमें से सबसे अधिक 990 बीएससी, 580 बीए व 435 ने बीकाम के लिए आवेदन किए थे। इसमें मेजर सब्जेक्ट में 60 ही छात्रों को दाखिला प्रदान किया गया है, जबकि मेजर विषय कामर्स में 120 छात्रों को दाखिला प्रदान किया गया है। मैरिट लिस्ट जारी होने पर सिलेक्ट हुए छात्रों को 25 जून तक फीस जमा करवानी होगी, वहीं छात्रों के लिए राहत भरी खबर है कि मेजर सब्जेक्ट में एंट्री न मिलने पर वे वेकैंट रह चुके विषय में अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही खाली रहने वाली सीटों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी, वहीं रूसा के तहत रोस्टर प्रणाली के तहत एडमिशन प्रदान की गई है। इनमें एससी, एसटी, स्पोर्ट्स, कल्चर, हैंडीकैप व सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए रोस्टर सिस्टम के तहत दाखिले मिले हैं।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-1360-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9f/

No comments:

Post a Comment