Show your support

Tuesday, June 25, 2013

ढली चौक आएं, बीमार होकर जाएं


संजौली, ढली — ढली चौक पर खुले में पसरी गंदगी बीमारियों को न्योता दे रही है। जगह-जगह गंदगी के ढेर और गड्ढों में जमा गंदा पानी प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल रहा है। ढली शिमला का प्रवेश द्वार है रोजाना सैकड़ों यात्री ढली चौक से ही ऊपरी शिमला के लिए बसें लेते हैं और ऊपरी शिमला से यहां पर उतरते हैं। ऐसे में ढली चौक पर ही गंदगी के ढेर नगर निगम शिमला की सफाई व्यवस्था को खोखला साबित कर रहे हैं। शहर सहित उपनगरों में बरसात के चलते पीलिया व जलजनित रोगियों के आंकड़ों में वृद्धि आई है। ऐसे में ढली चौक पर खुले स्थान पर फैली गंदगी और गंदे पानी के ढेर भी महामारी को निमंत्रण दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर आंखें मूंदे बैठा हुआ है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। ढली के लोगों का आरोप है कि रोजाना ढली चौक पर कूड़ा बोरियों में भर कर रख दिया जाता है, जिससे उक्त स्थान से हटाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। इनका आरोप है कि पांच बजे तक भी कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे आते-जाते समय जनता को मजबूरन मुंह ढककर चलना पड़ता है। इससे जनता में बीमारी फैलने का भय उत्पन्न हो गया है। ढली वार्ड के पार्षद शैलेंद्र चौहान का कहना है कि इस बार कई मर्तबा निगम के आला अधिकारियों को शिकायत करवाई गई, लेकिन सिवाय आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%a2%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%95-%e0%a4%86%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f/

No comments:

Post a Comment