कांगड़ा — कांगड़ा तहसील चौक पर लगभग एक दर्जन लोगों ने मंगलवार को एक बार फिर से 10 दिन के विरोध करने के बाद अपनी रेहडि़यां वहीं लगा दीं। हालांकि पिछले सोमवार को भी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने उक्त रेहड़ी वालों को वहां से हटने के आदेश जारी किए थे, लेकिन स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद एक बार फिर लगभग तीन दर्जन रेहड़ी फडि़यां उक्त स्थान पर पहले की तरह सज गईं। स्थानीय विधायक पवन काजल ने बताया कि जब तक इन लोगों के लिए कोई स्थायी स्थान पर चयन नहीं हो जाता है, तब तक इन लोगों को मिनी सचिवालय के बाहर ही रेहड़ी लगाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थानीय प्रशासन के साथ इन लोगों की बैठक करवाने के बाद किसी ऐसे स्थान का चयन किया जाएगा, जहां पर ये लोग बिना किसी परेशानी से अपना व्यापार कर सकें। उन्होंने कहा कि तहसील चौक पर यातायात अधिक है और यहां पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और अगर इस स्थान पर से मिनी सचिवालय की पुरानी दीवार को तोड़ा गया है तो केवल इसके पीछे एक ही मकसद है कि यहां पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए, लेकिन जब तक यहां फुटपाथ आदि का निर्माण नहीं होता, तब तक रेहड़ी वालों यहां व्यापार करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के अलावा भी अगर किसी अन्य स्थान पर अतिक्रमण की मार निर्धन लोगों पर पड़ी है, तो उनकी समस्या का हल किया जाएगा।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%9c-%e0%a4%97%e0%a4%88%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%bc%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82/
No comments:
Post a Comment