Show your support

Wednesday, May 15, 2013

दून वैली स्कूल के होनहार चमके

नालागढ़- दून वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने धर्मपुर में हुई ऐलन थिलक कराटे स्कूल इंटरनेशनल की कराटे ग्रेडिंग टेस्ट में उमदा प्रदर्शन किया और चार विद्यार्थियों ने बैल्टें हासिल कीं। इनमें दसवीं कक्षा के छात्र विजेंद्र सिंह कंवर ने बलेक बैल्ट हासिल की, नौवीं कक्षा के छात्र हरीश कुमार, चंदेल और चंदन ठाकुर ने ब्राउन बेल्ट, नौवीं कक्षा के छात्र हर्ष कुमार ने पर्पल बेल्ट हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल की प्रिंसीपल नमिता लाल ने कराटे प्रशिक्षक खुशाल ठाकुर व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्र विजेंद्र सिंह कंवर चार बार जिला स्तर पर कराटे में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुका है और तीन बार राज्य स्तर पर भी गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि विजेंद्र सिंह कंवर को बलेक बेल्ट व सर्टिफिकेट सैंसोई संजीव ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया है, जो कि आल इंडिया कराटे में ब्लैक बैल्ट सिक्स डॉन है। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर राजीव शर्मा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास वाली शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने विद्यार्थियों व प्रशिक्षक अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए स्कूल प्रबंधन प्रोत्साहित करता है, ताकि उनका संपूर्ण व समग्र विकास हो सके।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9a/

No comments:

Post a Comment