मंडी — भारतीय स्टेट बैंक ने 12 मई को बाल-वृद्ध आश्रम तल्याहड़ मंडी में सामाजिक सेवा बैंकिंग कार्यक्रम के तहत स्थानीय प्रधान कार्यालय चंडीगढ़ के महाप्रबंधक नीरज व्यास द्वारा आश्रम के लिए वाशिंग मशीन, बेड शीट, तकिए, फल, मिठाइयां आदि वितरित किए। इस अवसर पर महाप्रबंधक नीरज व्यास ने कहा कि इस तरह के सामाजिक बैंकिंग गतिविधियों में भारतीय स्टेट बैंक अग्रणी रहा है तथा सामाजिक उत्थान के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करता है और भविष्य में भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ने पिछले वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी सरकारी पाठशालाओं में बैंक की हर शाखा की तरफ से दस पंखें भी लगवाए हैं। बाल-वृद्ध अनाथ आश्रम के उपप्रधान व सचिव ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस तरह का सहयोग करते रहने का आग्रह किया। उपप्रधान ने बताया कि यह अनाथ आश्रम पूर्ण रुप से जन सहयोग द्वारा चलाया जाता है और इसमें कोई सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं होता है। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक एके साहू, क्षेत्रिय प्रबंधक सुखविंदर कौर, रेडक्रास सोसायटी से बलजीत सिंह व बैंक के अन्य अधिकारी इस अनुदान समारोह में उपस्थित रहे।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7-%e0%a4%86%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97/
No comments:
Post a Comment