नेरचौक —अभिलाषी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट के टीआर अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी टांडा में दो दिवसीय टेक फेस्ट के दूसरे सत्र का शुभारंभ सोमवार सायं आईजी सेंट्रल जोन पीएल ठाकुर ने किया। उन्होंने अभिलाषी गु्रप की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिलाषी ग्रुप प्रदेश के युवाओं को उनके घर द्वार पर ही क्वालिटी एजुकेशन मुहैया करवाने के साथ-साथ कैंपस प्लेसमेंट के जरिए छात्रों को जॉब भी दिला रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में अभिलाषी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट को सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए हिमाचल केसरी के सम्मान से सम्मानित किया गया है। पीएल ठाकुर ने समाज में बढ़ रही बुराइयों और असामाजिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर समाज का युवा वर्ग सरकारी तंत्र का साथ दे तो इन्हें पूरी तरह से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से जनता के हित में कार्य करती है, बस जनता का साथ मिले तो बुराइयां पुलिस फटकने भी नहीं देगी। इससे पहले मुख्यातिथि ने विभिन्न संस्थानों से यहां पहुंचे छात्रों के मॉडल्स की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और युवा इंजीनियरों की जमकर तारीफ की। इससे पहले संस्थान के अध्यक्ष डा. आरके अभिलाषी ने शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर हाईट शाहपुर के चेयरमैन नरेंद्र राणा और बेल्ज इंस्टीच्यूट शिमला के चेयरमैन राकेश गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%ac/
No comments:
Post a Comment