हमीरपुर — प्रदेश विश्वविद्यालय के कैंपस में भिड़े एबीवीपी व एसएफआई के छात्रों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताआें ने हमीरपुर डिग्री कालेज में एसएफआई संगठन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ताआें ने जहां विश्वविद्यालय में हुए खूनी संघर्ष का जिम्मेदार एसएफआई को ठहराया। परिषद के जिला संयोजक अभिनव वर्मा ने कहा कि एबीवीपी चुप नहीं बैठेगी और एसएफआई छात्र संगठन के खिलाफ अपना आंदोलन और उग्र करेगी। उधर एसएफआई की जिला इकाई ने भी एबीवीपी के कार्यकर्ताआें के खिलाफ हल्ला बोल दिया है और विश्वविद्यालय में हुए खूनी संघर्ष का ठीकरा एबीवीपी पर फोड़ा है। एसएफआई के जिला सचिव जसवीर सिंह ने कहा है कि पिछले कई दिनों से एसएफआई छात्र संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पास यह शिकायतें दर्ज करवा रहा था कि एबीवीपी के कार्यकर्त्ता कैंपस में हथियार लेकर घूम रहे हैं। विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय परिसर में गुंडागर्दी फैलाते हुए माहौल को खराब कर रहे हैं। शिमला के बाद अब हमीरपुर में भी दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताआें का माहौल गरमा गया है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%ab/
No comments:
Post a Comment