शिमला —हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने मुख्याध्यापकों की सीधी भर्ती चयन प्रक्रिया में राज्य लोक सेवा आयोग पर असंवैधानिक कार्य करने का आरोप जड़ा है। संघ के महासचिव लालचंद चंदेल व उपाध्यक्ष हरनाम ने बताया कि आयोग ने 17 ऐसे मुख्याध्यापकों को नियुक्त किया है, जिनके अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित जिला के डिप्टी डायरेक्टर द्वारा प्रति हस्ताक्षरित नहीं थे। उक्त पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 10 ऐसे मुख्याध्यापक नियुक्त किए गए हैं, जिन्होंने एमकाम, एमसीए, एमबीए तथा एलएलएम में स्नोतकोतर डिग्री प्राप्त की है, जो कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की अवहेलना है। उक्त डिग्री विवि प्रशासन द्वारा दी गई सूचना के अनुसार कला एवं विज्ञान विषय के समकक्ष नहीं है। पांच ऐसे मुख्याध्यापक नियुक्त किए गए हैं, जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है, जबकि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार 45 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया जा सकता है। संघ ने मुख्याध्यापकों की सीधी भर्ती की जांच करने के अलावा सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में मुख्याध्यापकों के पद सृजित करने एवं छह साल का कार्यकाल पूरा कर चुके सभी पैरा शिक्षकों को रेगुलर करने की मांग की है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-3/
No comments:
Post a Comment