Show your support

Wednesday, May 15, 2013

गगरेट में बहेगी विकास की बयार


गगरेट, ऊना — गगरेट के विधायक एवं सीपीएस राकेश कालिया ने कहा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर मैं सदैव खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहूंगा। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह सब मां चिंतपूर्णी की कृपा से ही संभव हुआ है। अपने मनोयन पर उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गगरेट क्षेत्र को विकास के मामले में एक आर्दश क्षेत्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्य संसदीय सचिव का ताज पहनकर अपने गृह क्षेत्र गगरेट पहुंचे राकेश कालिया को कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने सिर आंखों पर बिठा लिया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह राकेश कालिया का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। जिला ऊना के प्रवेश द्वार मैहतपुर से लेकर ऊना तक भी उनका भव्य स्वागत किया गया। गुगलैहड़ से लेकर गगरेट तथा गगरेट से दौलतपुर चौक, भ्रदकाली, बनेहड़ा, भंजाल, मुबारिकपुर तक लोगों ने जगह-जगह तोरणद्वार लगाकर व बैंडबाजों से मुख्य संसदीय संचिव का भव्य स्वागत किया। गगरेट नगर के मुख्य चौराहे पर स्थानीय कांग्रेसियों व नगर पंचायत द्वारा लगाए गए तोरणद्वार के समीप राकेश कालिया का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलवंत परमार, राजेंद्र जसवाल, वेद प्रकाश, शिव कुमार कौल, नरेंद्र राणा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष देवी लाल, हरपाल सिंह ठाकुर, नप के पार्षद ओम प्रकाश, कर्म चंद, उर्मिला शर्मा, अरविंद्र चक्रवती, राकेश पुरी, उपदेश कुमार, कमल ठाकुर, दियोली के प्रधान राजेश निक्कू, अंबोटा प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, इकबाल ठाकुर, विशारी लाल, चमन लाल, नरेश ठाकुर, कुलदीप शर्मा, भजन लाल आदि उपस्थित रहे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-top-news/%e0%a4%97%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac/

No comments:

Post a Comment