मटौर —प्रदेश के बेरोजगार युवाओं से भर्ती के नाम पर भद्दा मजाक किया जा रहा है। एक ओर इंटरनेट में भर्ती की सूचना डाली जा रही है, वहीं संबंधित विभाग किसी भी भर्ती से इनकार कर रहा है। मामला है आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों की भर्ती का। इंटरनेट में जॉब्स इंडिया 2013 डॉट कॉम नामक वेबसाइट में आयुर्वदिक फार्मासिस्टों की भर्ती से संबंधित सूचना अपडेट की गई है, लेकिन चाैंकाने वाली बात यह है कि आयुर्वेदिक विभाग किसी भी तरह की फार्मासिस्टों की भर्ती की सूचना होने से इनकार कर रहा है। इंटरनेट पर डाली गई इस सूचना में 33 आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के 33 पदों के लिए आवेदन मांग गए हैं तथा इसकी अंतिम तिथि 16 जून, 2013 तथा कबायली क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून, 2013 निश्चित की गई है। हैरानी की बात तो यह है कि एक ओर जहां विभाग इस भर्ती से इनकार कर रहा है, वहीं इंटरनेट में डाली गई सूचना में विभाग के शिमला स्थित कार्यालय का पूरा पता लिखा गया है तथा आवेदन भी यहीं भेजने की बात कही गई है। यही नहीं, इन आवेदनों में बाकायदा 5910 से 20200 रुपए वेतन और ग्रेड पे 3000 रुपए दर्शाई गई है, जबकि 18 से 45 वर्ष तक के आयु के बेरोजगारों को इसमें आवेदन के लिए मान्य करार दिया गया है। आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के 33 पदों को भरने की सूचना मिलते ही जहां एक ओर बेरोजगार फार्मासिस्ट आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गए, लेकिन जब इसमें दिए गए विभाग के नंबरों पर संपर्क किया गया तो विभाग ने ऐसी किसी भी भर्ती से साफ इंकार कर दिया। यही नहीं, विभाग को इस मामले में सूचना मिलने के बावजद इंटरनेट पर चल रही इस सूचना को हटाने के लिए कोई भी पुख्ता पहल भी नहीं की जा सकी है तथा कई युवक अब आवेदन करने के चक्कर में दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इंटरनेट पर डाली गई इस गलत सूचना के कारण जहां बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक किया गया है, वहीं नेट का किस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। आयुर्वेदिक विभाग के निदेशक डा.अमित कश्यप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फार्मासिस्टों के आवेदन नहीं मांगे गए हैं तथा अगर ऐसी सूचना है तो इस बारे उचित कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%a0%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95/
No comments:
Post a Comment