छतराड़ी — बुधवार को जिला चंबा में आए भूकंप के तेज झटकों से शिक्षा खंड गरोला की प्राथमिक पाठशाला फाटी का भवन बुरी तरह से दरक गया है। स्कूल भवन के तीनों कमरों की दीवारों पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और प्लास्टर भी कमरे के भीतर आ गिरा। हालांकि इस दौरान शिक्षकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए फटाफट नौनिहालों को कमरे से बाहर कंस्ट्रक्शन निकाल दिया, जिसके चलते एक हादसा होने से बाल-बाल बच गया। स्कूल के मुख्याध्यापक चमन लाल ने खबर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को चंबा में हुए भूकंप के झटके का असर जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भी देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पुराने मकानों में दरारें आने की अपुष्ट सूचना है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि फील्ड के अधिकारियों को भूकंप से हुए नुकसान के बाबत जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है। उधर, क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल फटी में भूकंप के कारण तीन कमरों में दरारें आ गई हैं। स्कूल के मुख्याध्यापक चमन लाल और पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेहदो राम ने बताया कि पाठशाला के तीनों कमरों को नुकसान पहुंचा है और प्लास्टर भी कमरे के भीतर आ गिरा। इस दौरान कमरों के भीतर मौजूद बच्चे बाल-बाल बच गए हैं। कमरों के क्षतिग्रस्त होने के कारण गुरुवार को कक्षाएं भी खुले आसमान के तले लगानी पड़ी है। चूंकि बच्चों के बैठाने की अब कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बाबत विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने मांग की है कि कमरों की मरम्मत के लिए जल्द ही बजट मुहैया करवाई जाए।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b9/
No comments:
Post a Comment