Show your support

Friday, May 3, 2013

मैहला में नौनिहालों को मिलीं किताबें


मैहला —जिला चंबा के प्रारंभिक शिक्षा खंड मैहला प्रथम में किताबों की खेप पहुंचने के साथ ही स्कूलों में पढ़ाई का दौर शुरू हो गया है। गतरोज खंड कार्यालय में इसके अधीन आने वाले 50 स्कूलों के लिए किताबें पहुंच गई हैं। लिहाजा कार्यालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को कार्यालय से किताबें हासिल करने के बाबत आदेश भी जारी कर दिए गए है। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मैहला प्रथम रामेश्वरी देवी ने खबर की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक शिक्षा खंड मैहला प्रथम के अधीन आने वाले स्कूलों में किताबें न पहुंचने का समाचार ‘दिव्य हिमाचल’ ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इस दौरान समाचार में हवाला दिया गया था कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भी अभी तक स्कूलों में किताबें नहीं पहुंच पाई है, जिसके चलते पढ़ाई भी नहीं हो पा रही हैं। उधर, प्राप्त जानकारी के अनुसार गतरोज खंड कार्यालय में किताबों की खेप पहुंच गई है और इन्हें स्कूल तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वरी देवी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूलों को किताबें भेजी जा रही है। उनका कहना है कि खंड के अधीन आने वाले सभी पचास स्कूलों में कक्षाएं शुरू कर दी गई है। उन्होंने समस्त स्कूल प्रमुखों से आग्रह किया है कि जहां पर अभी तक पुस्तकें नहीं पहुंची हैं वे खंड कार्यालय से प्राप्त कर लें।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment