Show your support

Friday, May 3, 2013

बेला स्कूल के छात्रों ने मौन रख दी श्रद्धांजलि


नादौन — सरबजीत की मौत की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, क्षेत्रवासियों ने इस घटना के प्रति गहरा रोष जताना आरंभ कर दिया। निकटवर्ती बेला पंचायत के अंतर्गत राजकीय प्रारंभिक पाठशाला बेला में बच्चों तथा स्टाफ ने सरबजीत की आकस्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम पंचायत बेला के प्रधान अवतार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि इस अमानवीय कृत्य के लिए पाकिस्तान को कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस मामले पर पाकिस्तान को कडे़ से कड़ा जवाब देगी। उन्होंने सरबजीत के पीडि़त परिवार के लिए भी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अवतार सिंह ने कहा कि सरबजीत के साथ पाकित्सान ने जो किया है, उसके प्रति क्षेत्रवासियों के मन में काफी गुस्सा है। इस अवसर पर बेला पंचायत प्रधान अवतार सिंह, मुख्याध्यापक राजेश कुमार, उषा किरण ठाकुर, वंदना कुमारी, रिंपल रानी तथा अनमोल कटोच, अर्जुन, शुभम, पायल, प्रीति, साहिल, अक्षय, रुचि, शालू, मनु व आरती आदि उपस्थित रहे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae/

No comments:

Post a Comment