Show your support

Friday, May 3, 2013

पाक को माकूल जवाब दे भारत


हमीरपुर — सरबजीत की मौत से हमीरपुर भी गमगीन हो उठा है। पाकिस्तान में हिंदू मूल के व्यक्ति के ऊपर किए गए अत्याचारांे और उसके ऊपर जेल मंे हुए हमलांे की आलोचना करते हुए स्थानीय समाजसेवी संस्थाआंे ने भारत सरकार से इस मसले पर अब कार्रवाई की मांग कर डाली है। पाकिस्तान की इस हरकत को हमीरपुर का हर वर्ग कोसता ही दिखाई दिया है, साथ ही सत्ताधारियांे को भी स्थानीय लोगांे ने आड़े हाथांे लेते हुए सरबजीत मामले पर अब कार्रवाई करने की बात कही है। क्षेत्र की समाजसेवी संस्था प्रभात सुधार सभा ले गुरुवार को अपने समस्त सदस्यांे के साथ बैठक आयोजित कर सरबजीत को यहां श्रद्धांजलि अर्पित की है, वहीं उसके परिवार को धैर्य रखने का आह्वान किया है। सभा ने प्रस्ताव पारित किया है कि सरबजीत को शहीद का दर्जा मिलने के साथ-साथ राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाए। सभा के अध्यक्ष प्रकाश चंद सेन ने कहा है कि अगर सरकार पहले ही सख्त कार्रवाई करती, तो आज देश को सरबजीत को नहीं खोना पड़ता। हमीरपुर के विभिन्न स्थलांे पर गुरुवार को समाज सेवी संस्थाओं व स्कूली छात्र-छात्राआंे ने सरबजीत की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही देश की सरकार से यह मांग की है कि पाकिस्तान को इसका जवाब जल्द से जल्द भारत सरकार दे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस मामले पर पाकिस्तान को कडे़ से कड़ा जवाब देना चाहिए, जिससे कि दोबारा वह ऐसी हरकत न कर सके। बहरहाल, सरबजीत की मौत से हमीरपुर भी गमगीन हो उठा है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4/

No comments:

Post a Comment