हमीरपुर — मौहीं गांव में कार चोरों ने एक साथ पांच गाडि़यांे के लॉक तोड़कर कार स्टीरियो, एलईडी और पंखे चुरा लिए हैं। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के अजय कुमार, पंकज, रमेश, अशोक ने अपनी गाडि़यों को मौहीं में बुधवार रात पार्क किया था। जब वह गुरुवार सुबह अपने वाहनों के पास पहुंचे तो उन्हांेने देखा कि सभी गाडि़यों के दरवाजे खुले हैं, जबकि चाबियां उनके पास थीं। ऐसे में तुरंत उन्हांेने गाड़ी के अंदर रखे सामान को देखा, तो वाहनों में से कार स्टीरियो, एलईडी और पंखे चुरा लिए गए थे। इनका कहना है कि चोरों की आए दिन बढ़ रही क्षेत्र में घुसपैठ को देखते हुए अब घरांे के साथ-साथ इन लोगों ने वाहनों को भी अब अपने निशाने पर ले लिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक जेआर चौहान का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही चोरों के इस गिरोह को पुलिस दबोचेगी। उनका कहना है कि मौहीं मंे एक साथ पांच गाडि़यों में चोरी होने की सूचना उन्हें मिली है। इस मामले पर तुरंत कार्रवाई पुलिस करेगी। उनका कहना है कि क्षेत्र में पुलिस जवानांे की गश्त को भी बढ़ाने का निर्णय पुलिस ने लिया है। साथ ही लोगांे से यह अपील की है कि वे भी अपने सामान और अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहें।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%bc%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%a1/
No comments:
Post a Comment