Show your support

Friday, May 3, 2013

कुल्लू-मनाली में ब्लैक आउट से लोग बेहाल

कुल्लू — बनाला में निर्माणाधीन पावर ग्रिड के लिए 400 केवी की लाइन बिछाने के काम के चलते गुरुवार को भुंतर से लेकर कुल्लू मनाली तक दिन भर बत्ती गुल रही। अचानक ब्लैक आउट से वादी में सैर सपाटे के लिए पहुंचे सैलानियों के साथ ही आम लोगों की भी दिक्कतें बढ़ी रहीं। बैंकों की व्यवस्था एक तरह से पटरी से नीचे उतर गई। अघोषित पावर कट को लेकर लोगों में बिजली महकमे के खिलाफ खासा रोष देखा गया। हैरानी की बात यह रही कि बिजली विभाग ने इस बारे में किसी तरह की सूचना देना भी मुनासिब नहीं समझा।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%95-%e0%a4%86%e0%a4%89/

No comments:

Post a Comment