Show your support

Wednesday, May 15, 2013

जोगिंद्रनगर में अवैध कब्जों पर चाबुक


जोगिंद्रनगर —न्यायालय के आदेशों के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने राजस्व विभाग की मदद से जोगिंद्रनगर शहर के पठानकोट चौक से लेकर रेलवे फाटक तक के कुल 32 अवैध कब्जों को हटाने का काम तीव्रता से शुरू कर दिया है। शहर के 20 कब्जाधारकों ने इस विषय में एडीएम दफ्तर में अपील की है, जिसके तहत विभाग अभी केवल 12 कब्जाधारकों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को ही उखाड़ रहा है। हालांकि विभाग ने अवैध कब्जा धारकों को उनके अशियानों व दुकानों पर निशान लगाकर उन्हें कब्जों को छोड़ने का अल्टीमेटम भी दिया दे दिया है। साथ ही विभाग के कर्मचारियों ने अभियान की शुरुआत करते हुए अवैध कब्जोें को उखाड़ने का काम आरंभ कर दिया है, जबकि इस हद में जोगिंद्रनगर के बस स्टैंड के बाहर टैक्सी स्टैंड भी आ गया है। वर्ष 2007 व 2009 में न्यायालय द्वारा इन अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए गए थे, परंतु लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2013 में सभी अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम छेड़ी गई। जानकारी के अनुसार शहर के 20 कब्जाधारकों द्वारा इस विषय में एडीएम दफ्तर में अपील की गई है, जिसके तहत विभाग द्वारा अभी केवल 12 कब्जाधारकों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को ही उखाड़ा जा रहा है। बस अड्डे के साथ लगते टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने भी प्रशासन से उनके हित में फैसला लेने की गुहार लगाई है। टैक्सी यूनियन के प्रधान इंद्र पाल का कहना है कि जोगिंद्रनगर में 150 के करीब टैक्सियां हैं व केवल 25 से 30 के करीब टैक्सियां बस अड्डे के बाहर खड़ी होती हैं, अगर उनसे इस जगह को भी खाली करवाया गया तो वे रोजी रोटी से भी हाथ धो बैठेंगें।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a5%8d-4/

No comments:

Post a Comment