Show your support

Tuesday, April 2, 2013

लोक संपर्क अधिकारी को दी विदाई पार्टी

रिकांगपिओ — जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर के जिला लोक संपर्क अधिकारी के पद पर रहे राजेंद्र सिंह नेगी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। श्री नेगी के इस विदाई समारोह में उनकी धर्म पत्नी भी साथ थी। श्री नेगी जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में 22 वर्ष के कुशल कार्यकाल में लोक संपर्क विभाग के साथ-साथ जिला भाषा अधिकारी का भी कार्यभार संभाला। श्री नेगी के इस सेवानिवृत्ति पर जिला लोक संपर्क विभाग के कर्मचारियों, भाषा एवं संस्कृति विभाग के कर्मचारियों सहित किन्नौर पत्रकार संघ ने के पत्रकारों ने उन्हें सामूहिक विदाई पार्टी दी। इस अवसर पर विभाग के कर्मचारियों और पत्रकार संघ ने श्री नेगी को स्मृति चिन्ह सहित फूल मालाएं पहनाकर उनके जनजातीय क्षेत्र के लिए अब तक के योगदान की सराहना की। गौर रहे कि श्री नेगी वर्ष 2012 में डिप्टी डायरेक्टर के लिए पदोन्नत भी हुए थे, लेकिन उन्होंने इस पद को अस्वीकार किन्नौर में ही रहकर जनजातीय क्षेत्र की सेवा करना ही अपनी प्राथमिकता समझी। श्री नेगी को लोक संपर्क विभाग के कर्मचारियों, भाषा एवं संस्कृति विभाग के कर्मचारियों सहित किन्नौर पत्रकार संघ ने पत्रकारों ने वाद्य यंत्रों के साथ उनको अपने निवास स्थान कोठी तक पहुंचा कर उन्हें विदाई दी।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kinnaur-news/%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b5/

No comments:

Post a Comment