Show your support

Tuesday, April 2, 2013

हर हफ्ते दें रिपोर्ट

चंबा — जिला चंबा में आधार कार्ड पंजीकरण की धीमी गति से चल रही प्रक्रिया पर जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त चंबा ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की खूब क्लास लगाई। साथ ही अधिकारी को ग्राम पंचायतों में होने वाले आधार कार्ड पंजीकरण की हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि जिला चंबा में वर्ष 2011 से आधार कार्ड बनाने का कार्य चला हुआ है। लिहाजा दो वर्ष का समय होने के बाद भी जिला में इस कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान आधार कार्ड पंजीकरण को लेकर उपायुक्त चंबा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। इस दौरान पता चला कि जिला में अभी तक साठ से 65 फीसदी ही आधार कार्ड पंजीकरण का कार्य हो पाया है। नतीजतन आधार कार्ड की प्रगति रिपोर्ट पर उपायुक्त नाखुश दिखे। उन्होंने विभाग को आदेश दिए हैं कि जिला में हो रहे आधार कार्ड पंजीकरण के कार्य की हर सप्ताह कार्यालय को रिपोर्ट सौंपी जाए। उपायुक्त चंबा ने कहा कि वर्ष 2011 में जिला के कई लोगों ने आधार कार्ड पंजीकरण करवाया था। बावजूद इसके उन्हें अभी तक कार्ड नहीं मिले हैं, जबकि कइयों के सुगम केंद्र्र में प्रिंट प्राप्त करते समय डाटा नॉट फाउंड बताया जा रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों से आह्वान किया है कि वे दोबारा अपना आधार कार्ड पंजीकरण करें।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f/

No comments:

Post a Comment