ऊना — क्षेत्र के ठठल में महावीर क्रिकेट क्लब के सौजन्य से आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार ने मुख्यातिथि के रूप मंे शिरकत की, जबकि गुरुकुल स्कूल के प्रबंध निदेशक राजेश गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ठठल के एमसीसी सीनियर्ज और एमसीसी जूनियर्ज के बीच खेला गया, जिसमें जूनियर्ज ने सीनियर्ज को रौंदकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीनियर्ज ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 114 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें विक्की ने 21 और नवीन ने 16 रनों का योगदान दिया। जूनियर्ज की ओर से दिवाकर और संजीव ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे जूनियर्ज ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 10.4 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विधायक कुलदीप कुमार ने विजेता टीम को 3100 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की, जबकि उपविजेता टीम को 1100 रुपए और ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर राजेश गौतम ने आयोजकों को तीन हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किए। समापन समारोह के दौरान प्रतियोगिता आयोजकों की ओर से महिला मंडल, ब्राह्मण सभा, हनुमान मंदिर कमेटी ठठल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महावीर क्रिकेट क्लब की ओर से माधव, अनमोल, विकास, विश्वास, मिट्ठू, गोपू, नारायण, अमन बख्शी सहित बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण मौजूद थे।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f/
No comments:
Post a Comment