नाहन — जिला सिरमौर में औद्योगिक विकास को विशेष तरजीह दी जाएगी, ताकि जिला से उद्योगों का पलायन रोका जा सके। यह बात जिला उद्योग केंद्र नाहन के नवनियुक्त महाप्रबंधक जीएस चौहान ने ‘दिव्य हिमाचल’ से हुई मुलाकात में कही। उन्होंने कहा कि जिला में स्थापित उद्योगों को पेश आ रही समस्याओं का हल जिला स्तरीय शिकायत निवारण कमेटी के माध्यम से करवाने पर प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उद्योगों की समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही हो सके। उन्होंने कहा कि पांवटा व कालाअंब की तर्ज पर जिला के ट्रांसगिरी क्षेत्र में भी उद्योगों की स्थापना करवाई जाएगी, ताकि गिरिपार क्षेत्र के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। श्री चौहान ने बताया कि रोजगार के सृजन हेतु जिला के पढ़े-लिखे युवाओं को योग्यता के आधार पर उद्योगों में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि लंबे अरसे से लंबित पड़े केंद्रीय भाड़ा अनुदान व कैपिटल सबसिडी के मामले विभागीय स्तर पर प्रमुखता से उठाए जाएंगे, ताकि उद्योगपतियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। श्री चौहान ने बताया कि विभागीय मामलों में उच्चाधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा तथा उद्योग से संबंधित सभी कार्य तय समयावधि में ही निपटाए जाएंगे। बहरहाल जिला सिरमौर में औद्योगिक विकास को विशेष तरजीह दी जाएगी, ताकि जिला से उद्योगों का पलायन रोका जा सके। श्री चौहान ने बताया कि रोजगार के सृजन हेतु जिला के पढ़े-लिखे युवाओं को योग्यता के आधार पर उद्योगों में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b5/
No comments:
Post a Comment